वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कूचबिहार के विधायक मिहिर गोस्वामी और अन्य भाजपा सदस्यों के साथ उत्तरकन्या जाते समय जब शुभेंदु को रोका गया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नंदीग्राम विधायक ने पूछा कि भाजपा के विधायक उत्तरकन्या क्यों नहीं जा सकते?
कोलकाता। राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी उत्तरकन्या जाने के दौरान पुलिस से उलझ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गैरकानूनी तरीके से उन्हें रोकने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो बताऊंगा। कूचबिहार के विधायक मिहिर गोस्वामी और अन्य भाजपा सदस्यों के साथ उत्तरकन्या जाते समय जब शुभेंदु को रोका गया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नंदीग्राम विधायक ने पूछा कि भाजपा के विधायक उत्तरकन्या क्यों नहीं जा सकते?
शुभेंदु ने शिकायत की कि उत्तर बंगाल को सरकारी सेवाओं से वंचित किया जा रहा है। वह उस व्यवस्था को देखने आये थे। शुभेंदु ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भाषा देखिए। कह रहे हैं, विधायकों को घुसने नहीं दिया जाएगा।